Wednesday 10 June 2015

कुत्ता और शेर का शिकार

एक  दिन  एक  कुत्ता  जंगल  मैं  रास्ता  खो
गया..

तभी  उसने  देखा  एक  शेर  उसकी तरफ  आ  रहा  है...

कुत्ते  की  सांस  रूक गयी
"आज  तो  काम  तमाम  मेरा !"

उसने  सोचा...
फिर  उसने  सामने  कुछ  सूखी हड्डियाँ  पड़ी  देखी..

और वह आते  हुए
शेर  की  तरफ  पीठ  कर  के  बैठ  गया.

और एक सूखी  हड्डी  को  चूसने  लगा...

और  जोर  जोर  से  बोलने  लगा

"वाह ! शेर  को
खाने  का  मज़ा  ही  कुछ  और  है ,एक और  मिल  जाए  तो  पूरी  दावत  हो  जायेगी !"

और  उसने  जोर  से  डकार  मारी . इस  बार  शेर सोच  में  पड़  गया .
उसने  सोचा ~

"ये कुत्ता  तो  शेर  का  शिकार  करता  है ! जान
बचा  कर भागो !"

और  शेर  वहां  से   जान   बचा  के  भागा..

पेड़  पर  बैठा  एक  बन्दर  यह  सब  तमाशा  देख
रहा  था . उसने  सोचा  यह  मौका अच्छा  है.

शेर  को  सारी  कहानी  बता  देता हूँ - शेर  से  दोस्ती  हो  जायेगी  और
उससे  ज़िन्दगी  भर  के  लिए  जान  का  खतरा
दूर  हो  जायेगा..

वो फटाफट  शेर
के  पीछे  भागा कुत्ते  ने  बन्दर  को  जाते हुए  देख  लिया  और  समझ  गया कि कोई  गड़बड़ ये ज़रूर करेगा...

उधर  बन्दर  ने  शेर  को  सब बता  दिया  कि  कैसे  कुत्ते  ने  उसे बेवकूफ  बनाया  है...

शेर  जोर  से  दहाड़ा , "चल मेरे  साथ  अभी  उसकी  लीला ख़तम  करता  हूँ "

और  बन्दर  को   अपनी  पीठ पर  बैठा  कर  शेर   कुत्ते  की तरफ आने लगा...

क्या आप सोच सकते हैं
कुत्ते ने तुरंत कैसे मैनेजमेंट किया...?

-

-

-

-

-

कुत्ते  ने  शेर  को अपनी ओर आते  देखा  तो  एक  बार फिर  उसकी  तरफ  पीठ  करके  बैठ गया...

और  जोर  जोर  से  बोलने  लगा , "इस  बन्दर को  भेज  के  1 घंटा  हो  गया...
साला  एक  शेर  फाँस  कर  नहीं  ला  सकता !"

कहानी की सीख [मॉरल] :

हमारे भी आस पास ऐसे कई बन्दर है जो हमारे स्मार्ट वर्क से परेशान रहते है और हमें परेशानी में डालने के मौके की तलाश में ही लगे रहते हैं। ऐसे बंदरो को पहचानें।
....

No comments:

Post a Comment